तब जब मै घूँघट मे थी, और आँचल लिपटा था दामन पे
घूँघट हटा मैने दुपट्टा ले लिया ,
ये सोचकर की मेरी तैरती आँखे देख
शायद तुम ताकना बंद कर दो .
पर गिरी नजरे ऊपर उठे तो देखो न तुम मेरी आँखों में
तुम तो जैसे गड से गए हो मेरे उभारो में
वक़्त सरका दुपट्टा भी सरक गया सिर से
पर तुम्हारी नजरें है कि सरकने का नाम ही नहीं लेती
तुम्हें आसानी हो जाये इसलिए ,
मैने अब चिथड़ो में लपेट लिया है
इन माँस के टुकड़ों को
लो तुम झट से बोल पड़े-
''कितनी बेशर्म हो गई है आज की औरत ''
तुम मर्द भी ना कभी नहीं जीतने दोगे मुझे|






bhaut hi acchi....
ReplyDeletelazwab
ReplyDeleteसच को कहती अच्छी रचना ..
ReplyDelete"जितने" की जगह जीतने दोगे ... आना चाहिए था शायद ..
सुंदर.
ReplyDeleteबहुत बढ़िया और हकीकत बयान करती रचना !
ReplyDeleteसटीक ...
ReplyDeleteगहन अभियक्ति शुभकामनायें
ReplyDeleteगहरी और सन्नाट।
ReplyDeleteउफ़.....
ReplyDeleteसंभवतः एक लड़की के पारिवेशिक शर्म की कमी है इस कविता में.
ReplyDeleteपरन्तु एक खुलापन जो लड़की के शब्दों में है वो प्रशंसनीय है!
जिस उन्मुक्तता से आपने नारी समाज की व्यथा को कहा है वह प्रशंसनीय है।
ReplyDeleteसदियों से पुरुष प्रधान समाज में नारी ने यही तो सहा है !
ReplyDeleteकड़वा सच , जो कहना और सुनना ही दोनों मुश्किल
ReplyDeletean absolute truth.
ReplyDeletejeet haar ka pata nahi usha ji par saare mardo ki neeyat ka band baja diya aapne
ReplyDeleteबेबाकी से सच्ची बात कहती शानदार प्रस्तुति...मज़ा अगया पढ़कर समय मिले कभी तो आयेगा मेरी पोस्ट पर आपका स्वागत है।
ReplyDeleteउफ!!!
ReplyDeleteदिल पर घूंसा सा मारती रचना
लेकिन सच
पूर्णत: सच
प्रणाम स्वीकार करें
बढ़िया प्रस्तुति | समाज में विचरते लोगों के डबल स्टैंडर्ड को उजागर करती रचना |
ReplyDeleteटिप्स हिंदी में
क्या किसी भी गज़ल का बहर में होना जरूरी है ?
इसे कहते हैं दोधारी तलवार | मैंने एक बार लिखा था:
ReplyDeleteतलवार की तो एक तरफ धार होती है,
बेरहम दुनिया की दोनों तरफ धार होती है |
यह भी एक नजरिया है। भाव अच्छा है, कविता उतनी अच्छी नहीं।
ReplyDeleteसटीक
ReplyDeleteDear Usha ji kya aapko pata hai bharat samet dunia main bahut si aisa jagah hai(aadivasi) koi us taraf dekhta hi nahi to stan kya dakna lekin humara samaj prakriti k sahaj niyam man kar apne dogle aadarsh banata hai aap 5000 ka itihas dekh liziye hamare aadarsh aur sanskriti ki pol khul jayegi
ReplyDeletebahut sunder:D
ReplyDeletesahsik rachna !
ReplyDelete