ज्ञान दर्पण के लेख इन्टरनेट पर दुबारा कहीं भी प्रकाशित करना सख्त मना है| पर प्रिंट मिडिया में नाम सहित छापने की खुली छूट है|

Nov 1, 2009

विबिया टूलबार बढ़ावा दे आपके ब्लॉग को

ज्ञान दर्पण पर पिछले कई दिनों से आप एक टूलबार देख रहे होंगे | ढेरों विशेषताओं वाले इस टूलबार को आप भी अपने ब्लॉग पर आसानी से लगा सकते है | इसके लिए आपको विबिया.कॉम पर अपना खाता बनाना होगा | खाता बनाने के एक दो दिन बाद आपको विबिया से मेल द्वारा निमंत्रण मिलेगा जिससे आप अपने खाते में लोगिन कर इस शानदार टूलबार का कोड प्राप्त कर अपने ब्लोगर खाते में लेआउट में जाकर HTML/JAVA विजेट लेकर उसमे कोड चिपका सहेज दे | टूलबार आपके ब्लॉग पर दिखाई देने लगेगा | अब सवाल ये उठता है कि -इस टूलबार में ऐसी कौनसी विशेषता है जो इसे हम अपने ब्लॉग पर जगह दे ? तो आईये चर्चा करते है इसकी विशेषताओं पर -
१- सबसे पहले गिनते है इसकी कुल विशेषताएँ जो चित्र में दिखाई दे रही है

२- यह टूलबार गूगल सर्च के साथ आपके ब्लॉग से सम्बंधित सर्च की भी सुविधा प्रदान करता है |
३- यह आपके ब्लॉग पर लिखे आपके हिंदी लेखों को ११ विदेशी भाषाओँ में अनुवाद कर पढने की सुविधा उपलब्ध कराता है जिससे ११ भाषाओँ के जानकर लोग आपका हिंदी में लिखा अपनी भाषा में पढ़ कर आपके बोद्धिक ज्ञान का फायदा उठा सकते है इस तरह इतने लोगों की पहुँच में आने से आपके ब्लॉग पर पाठकों का आवागमन बढेगा |

४- यह टूलबार आपके हाल ही के दिनों में लिखे दिखाने की सुविधा प्रदान करता है जिससे आपको इसके लिए अलग से कोई विजेट लगाने की जरुरत नहीं पड़ती | और पाठको को आपके ताजा लेखों की सूचि मिलने से वे आपका लिखा ज्यादा पढ़ पाएंगे |

५- यह टूलबार आपके लेख को ११ अलग अलग सामाजिक वेब साइट्स पर साझा करने की सुविधा देता है पाठक आपके लेख को बिना आपका ब्लॉग बंद किये सीधे इन वेब साइट्स पर जाकर साझा कर सकता है |

६- आपके लिखों की फीड सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी इसमें समाहित है |
७- सुचनापट्ट- अपने पाठको को आप इस सुचनापट्ट के जरिए अपने आगामी लेख या अन्य सुचना दे सकते है इसके लिए विबिया.कॉम पर अपने खाते में लोगिन कर Live Notifications में अपनी सूचना लिख दे यह सुचना अपने आप आपके टूलबार पर प्रसारित होती रहेगी |

८- उपरोक्त सुविधाओं के अलावा भी इस टूलबार में फेसबुक फेन,ट्विटर,फोटो एल्बम, खेल आदि जोड़ने के कई विकल्प है जो आप अपनी रूचि के अनुसार जोड़ सकते है |
९- यही नहीं इस टूलबार ने आपके ब्लॉग पर कितने प्रष्ट पाठको को पढ़वाए और आपके ब्लॉग का ट्रेफिक बढाया इसका लेखा जोखा भी देखने की सुविधा देता है |

12 comments:

शेखावत जी,
विज्ञान की करामातें देख-सुन कर हैरत नहीं होती? क्या-क्या करिश्मे रोज सामने आते हैं।

अच्‍छी जानकारी .. समझने की कोशिश कर रही हूं !!

बहुत अच्छी जानकारी.

रामराम.

सुन्दर जानकारी आपके द्वारा

अच्छी जानकारी.
NAMSKAR

बढ़िया जानकारी है।आभार।

बहुत सुंदर जान्कारी, लेकिन अभी ओर पंगा नही लेना, धन्यवाद, लेकिन बाद मै इसे जरुर लगाऊंगा

बढ़िया है जी! वैसे लिंकविदिन वाले विजेट ने मुझे ८% यातायात दिया है। आपका क्या हाल है?

ज्ञान जी लिंकविदीन विजेट ने पेज व्यू तो बढाये है पर लेकिन टेम्पलेट बदलने से जब से आशीष द्वारा बनाया गया रिलेटेड पोस्ट वाला विजेट हटा है यातायात २०%कम हो गया इसलिए आज दुबारा उस विजेट को लगाने के लिए पूरा टेम्पलेट ही बदल डाला दरअसल उस टेम्पलेट में जिस कोड के निचे रिलेटेड कोड लगाना था वह नहीं मिला था |

Namaste Sir,

aap ke kehne ke mutabik maine ye toolbar apne blog pe lagaya. par ye toolbar kam nai kar raha. blog pe ye dikhai nai de raha.

http://guide-india.blogspot.com

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More