प्रेमकुमारी द्वारा रचित कविता बृज भाषा में है| इन कवित्तों में रचयित्री ने अपने जीवन का सर्वस्व ईश्वर को वर्णित किया है| कर्मों के शुभाशुभ का कारण भी प्रभु कृपा हि माना है| लेखिका ने अपना सर्व-समर्पण उसी परम-पिता की चरण सेवा में अर्पित कर दास्य भाव प्रकट किया है| कवित्तों के अध्ययन से प्रतीत होता है कि वह भी विवाहोपरांत शीघ्र हि विधवा हो गयी थी| वह एक सुपठित नारी थी और भाषा तथा छंदों पर उसका अच्छा अधिकार था| उसके कवित्त भक्ति और करुणा से ओतप्रोत है| कुछ बानगी इस प्रकार पाठ्य है...
जन कीनौ तुंही जिय दीनौ तुंही, अब लाज गहौ प्रतिपालन की|
इह जानत आहिं न भूलि हौ, साहि सकुच है आपुन की|
अपने कर माही कछु करतार करौ, मुकरौ सब हि तुम ही|
सब कर्म कुकर्म औ हानिरलाभ, मिटे नहीं क्यों है लिख्यो तुम हीं|
हौ जु अग्यान कू बूझी गवारि न सेवा न जानत साहिब जू|
प्रभुता अपनी तन देखि प्रभु, अब पैमकुंवारी निवाजहू जू|
प्रेमकुमारी के शब्द-प्रयोगों से यह भी प्रतिभासित होता है कि उसे फ़ारसी भाषा का भी ज्ञान ठ तथा वह अध्ययनशील महिला थी| ईश्वर के प्रति उसकी एकनिष्ठ श्रद्धा और प्रगाढ़ आस्था निम्नांकित कवित में पूर्णतया अभिव्यंजित है-
काहू कौ भरोसौ धन धाम मात नात को है,
काहू कै भरोसौ गढ़ कोट बंधु त्रियन कौ,
काहू कै सहाइक कै संगीनी को राज कौ,
मोहि न भरोसौ काहू दुजै कौ जग मांह,
उपर्युक्त वर्णन के अंतर्साक्ष्य से स्पष्ट है कि वह राजकुलोत्पन्न नारी थी और दुर्ग, किलों के स्वामियों के बड़े घराने में जन्मी थी|
राजपूत नारियों की साहित्य साधना की अगली कड़ी में किशनगढ़ के राठौड़ नरेश राजसिंह की कवयित्री राणी ब्रजकुंवरी का परिचय प्रकाशित किया जायेगा|
premkumari,rajput nariyan,rajput mahila,rajput mahila sahitykar
बड़े ही रतन हुये हैं राजपूताने में.
जवाब देंहटाएंकई रतन दिये हैं राजपूताने ने.
जवाब देंहटाएंबहुत ही अनमोल संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं आप, यह श्रंखला चलती रहे..
जवाब देंहटाएंशेखावत जी अपना तो इतिहास भरा पड़ा है रत्नो से एक नही हजारों रत्न भरे पड़े हैं जरुरत है खोजने की खोजनेवालों की वैसे भी यह काम अगर सरकारी स्तर पर हो तो उससे आज के समय आशा नही है।
जवाब देंहटाएंआपका प्रयास सराहनीय है इसी प्रकार अनमोल रत्नों की पहिचान हो पाए
बहुत खूब, संग्रहणीय प्रस्तुति के लिये रतन जी बधाई,,,,,,
जवाब देंहटाएंRECENT POST LINK...: खता,,,
Is baar Bhakti Ganga Gyan ke Darpan par. Excellent!
जवाब देंहटाएं