कई लोग अपना ब्लॉग ब्लागस्पाट से हटाकर अपनी होस्टिंग पर ले जाना चाहते है पर अपनी होस्टिंग में जाते ही उन्हें अपने ब्लॉग के लिए वर्डप्रेस का इस्तेमाल करना होता है जिसे अक्सर लोग ब्लागस्पाट से ज्यादा पेचीदा समझते है हालाँकि वर्डप्रेस इस्तेमाल में बहुत आसान है साथ वर्डप्रेस में जितनी सुविधाएं है उतनी आप ब्लागस्पाट में सोच भी नहीं सकते|
पिछले कुछ दिनों में कई ब्लॉग मित्रों व न्यूज वेबसाइट चलाने वालों के कई फोन आये कि वर्डप्रेस में पोस्ट कैसे लिखी जाय ? इसलिए आज चर्चा करते है इस सम्बन्ध में –
१- सबसे पहले अपने वर्डप्रेस ब्लॉग या वर्डप्रेस साईट के डेशबोर्ड में लोगइन कीजिये|
http://www.yourdomain.co/wp-admin
२- डेशबोर्ड में लोगइन होने के बाद डेशबोर्ड में बायीं ओर देखिये वहां Post के नीचे Add New लिखा है उस पर क्लिक कीजिये|
३- Add New पर क्लिक करते ही लेख लिखने के लिए टेक्स एडिटर खुलेगा जिसमे चित्र में दिखायेनुसार सबसे पहले-
१- अपने लेख का शीर्षक लिखिए|
२- टेक्स एडिटर में अपना लेख लिखिए या चिपका दीजिए|
३- डेशबोर्ड के दाई ओर आपको केटेगरी (श्रेणियाँ) दिखाई देगी, जिन जिन श्रेणियों में आप लेख रखना चाहते है उसके आगे सही का निशान लगा दीजिए|
४- श्रेणियों के नीचे ही आपको टेग लगाने के लिए जगह दिखाई देगी जो टेग आप लिखना चाहे वह लिखकर Add पर क्लिक कर दीजिए|
५- यदि आप पहले लगे टेग से चुनना चाहते है तो Post Tag के ठीक नीचे Choose from the most use tag पर क्लिक कीजिये, जिससे आपने जो पहले लेखों पर टेग लगा रखें है वे आपको नजर आयेंगे जिनमे से आप अपना मन पसंद टेग चुनलें|
६- यदि आपके ब्लॉग की थीम में फ्यूचरड चित्र लगाने की सुविधा है तो टेग के नीचे ही set featured iamge पर क्लिक कर चित्र लगाएं| फ्यूचरड चित्र लगाने के लिए अगले लेख में अलग से पूरी जानकारी दी जायेगी|
७- अब आपका लेख प्रकाशित करने के लिए तैयार है और प्रकाशित करने के लिए टेक्स एडिटर के दाई ओर देखें वहां एक बटन जिस पर Publish लिखा है पर क्लिक करते ही आपका लेख प्रकाशित हो जायेगा|
WordPress Blog से सम्बंधित अन्य लेख –
वर्डप्रेस इंस्टालेशन
वर्डप्रेस में मेनू बार जोड़ना
वर्डप्रेस ब्लॉग या वेबसाइट में विजेट जोड़ना
वर्डप्रेस में थीम संस्थापित करना
WordPress Blog में कितनी सुविधाएँ है- पढ़ें पाबला जी की कलम से जिंदगी के मेले पर|
Free Rajput Matrimonial Service
16 Responses to "वर्डप्रेस ब्लॉग में पोस्ट लिखना"