39.6 C
Rajasthan
Wednesday, June 7, 2023

Buy now

spot_img

गूगल में ब्लॉग की इंडेक्सिंग के लिए साईट मैप जमा करे

सर्च इंजिन गूगल में हमारे ब्लॉग की जितनी ज्यादा पोस्ट की इंडेक्सिंग होगी उतने ही सर्च के जरिए हमें गूगल से पाठक मिलेंगे | और यह कार्य हम ब्लॉग का एक साईट मैप बना कर गूगल वेब मास्टर औजार का इस्तेमाल कर आसानी से कर सकते है | आईये आज गूगल में साईट मैप जमा करने के बारे में चर्चा करते है :-
१-सबसे पहले यदि आप गूगल वेब मास्टर टूल इस्तेमाल नहीं करते है तो यह टूल अपने गूगल खाते में जोड़े |
२- यहाँ चटका लगाकर इस साईट मैप बनाने वाली वेब साईट से अपने ब्लॉग का साईट मैप बनाएं |

अपने ब्लॉग का वेब पता लिखते समय ध्यान रखे ब्लॉग पते के आखिर में स्लेश जरुर लगाये ‘/’ जैसे http://yourblog.blogspot.com/
create Blogger sitemap पर चटका लगाते ही साईट मैप इस तरह दिखाई देगा |

3-आपने ब्लॉग का साईट मैप atom.xml?redirect=false&start-index=1&max-results=500 कॉपी कर नोटपेड पर सहेज ले
4-और अब अपने गूगल खाते में लोग इन कर वेब मास्टर टूल खाता खोले | और site configuration में sitemap पर क्लिक करे




5-नोटपेड पर सहेजा अपना साईट मैप चित्र के अनुसार भर कर सबमिट साईट मैप पर चटका लगा दीजिए हो गया आपका साईट मैप सबमिट |
आमतोर पर साईट मैप जमा होने के बाद इंडेक्सिंग होने में एक दो दिन का समय लगता है अतः एक दो दिन बाद आप अपने वेब मास्टर औजार खाते में लोग इन कर साईट मैप में कितने यु आर एल जमा हुए आसानी से देख सकते है |



याहू और बिंग में साईट मैप जमा करने के लिए साईट मैप बनाने वाली वेब साईट पर ही चित्र में दिखाई अनुसार चटका लगा दे आपका साईट मैप अपने आप जमा हो जायेगा

Related Articles

16 COMMENTS

  1. बहुत काम की बात। ब्लॉगर ब्लॉग्स के लिये डैशबोर्ड मेँ Tools and Resources>Webmaster Tools का प्रयोग कर गूगल में साइट जोड़ी जा सकती है।
    आपने इस विषय पर ध्यान दिला कर महत्वपूर्ण कार्य किया है।

  2. इस विषय पर जानकारी आशीष भाई द्वारा भी दी गयी थी । यह पोस्ट इसी विषय की आगे की कडी है । इस पोस्ट मे एक लिंक गलत लग गया है कृपया सुधार देवे ।

  3. रतन जि,
    बहुत बढीया जानकारी दिये हैं, मैने पहले से साईट मैप बना कर डाल दिया था और गुगल ने 11 लिंक से 9 लिंक ईंडेक्स कर लिये हैं

    और साथ ही मै रोबोट्स.txt भी डाला हूं ताकी अनचाहे डायरेक्ट्री ईंडेक्स नही हो या सर्च ईंजन अनचाहे डायरेक्ट्री को क्राउल नही करे|

    🙂 आपने जो दो उप्पर लिंक दिये हैं उसमे आपके साईट का एड्रेस पहले आ रहा है "http://" लगाना भूल गए होंगे ईसीलिये एसा हो रहा है "http://google.com/…."

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
20,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles