36.6 C
Rajasthan
Saturday, September 30, 2023

Buy now

spot_img

दीपावली की जगमगाती शुभकामनाएँ

दीपावली के जमागते पर्व पर ज्ञान दर्पण परिवार की और से सभी को बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएँ |

दीप अमावस रातड़ी, दीपक लड़ी सुहाय |
जाणे जगमग जगमगै, आभो धरती आय ||

दीपमालिका की अमावस्या की रात्री में दीपों की पंक्तियाँ ऐसी शोभायमान हो रही है ,जैसे तारों से जगमग करता आकाश ही धरती पर उतर आया है |

दालद नासण परब ओ, घर दालद धुल जाय |
दीपक लडियां देखतां , मन-दालद जल जाय ||

दीपावली दारिद्रय नाशक पर्व है , जिससे घर का दारिद्र्य धुल जाता है | दीपकों की लड़ियाँ देखते ही मन की दरिद्रता नष्ट हो जाती है |

पूजै लिछमी सेठ जी, गैणों ढेर सजाय |
लाज लुकाती चीथडां , (बा) जीमण मांगण जाय ||

एक और ढेर सारे गहने सजाकर सेठजी लक्ष्मी की पूजा कर रहे है तो दूसरी और ऐसी स्त्रियाँ भी है जो चिथड़ों से अपनी लाज ढंकती हुई भोजन मांगने जा रही है | कैसी विषमता है |

“दिवाली खूब मनाओ “

Related Articles

14 COMMENTS

  1. प्रेम से करना "गजानन-लक्ष्मी" आराधना।
    आज होनी चाहिए "माँ शारदे" की साधना।।

    अपने मन में इक दिया नन्हा जलाना ज्ञान का।
    उर से सारा तम हटाना, आज सब अज्ञान का।।

    आप खुशियों से धरा को जगमगाएँ!
    दीप-उत्सव पर बहुत शुभ-कामनाएँ!!

  2. रतनसिंग जी, घणा सोवणा दुहा लगाया। समता हो या विषमता, गरीब हो या अमीर दीवाळी तो सगळा मनावे।

    दीवाळी की घणी घणी राम राम सा। और टाबरां नै आशीर्वाद।

  3. चिरागों से चिरागों में रोशनी भर दो,
    हरेक के जीवन में हंसी-ख़ुशी भर दो।
    अबके दीवाली पर हो रौशन जहां सारा
    प्रेम-सद्भाव से सबकी ज़िन्दगी भर दो॥
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
    सादर,
    मनोज कुमार

  4. दीपावली का ये पावन त्‍यौहार,
    जीवन में लाए खुशियां अपार।
    लक्ष्‍मी जी विराजें आपके द्वार,
    शुभकामनाएं हमारी करें स्‍वीकार।।

  5. सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
    दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
    खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
    दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

    -समीर लाल 'समीर'

  6. दीवाली पर्व है खुशियों का, उजालों का, लक्ष्मी का…. इस दीवाली आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो, दुनिया उजालों से रोशन हो, घर पर महा लक्ष्मी का आगमन हो… दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन मे एक नयी रोशनी दे, बस यही शुभकामना है हमारी आपके लिए दीवाली के इस पावन अवसर पार …दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएँ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

0FansLike
3,875FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles