ट्विटर,फेसबुक और गूगल+ बढ़िया सोसियल वेब साईट है और हर कोई तीनों जगह रहना चाहता है पर इस भागमभाग जिंदगी में किसके पास इतना समय है कि तीनों जगह जाकर अपने स्टेटस अपडेट करता रहे|पर कितना अच्छा हो कि हमें एक ऐसा जुगाड़ मिल जाये जो हमारी ये दिक्कत दूर कर दे यानि हम गूगल+पर अपना स्टेटस लिखें और वह फेसबुक स्टेटस पर भी पोस्ट हो जाये साथ ही ट्विट भी हो जाये|
तो आईये ऐसे ही एक जुगाड़ के इस्तेमाल पर चर्चा करते है जो आपका गूगल+ पर लिखा स्टेटस फेसबुक और ट्विटर दोनों जगह छाप देगा-
१- यह जुगाड़ गूगल क्रोम ब्राउजर का एक एक्सटेंशन है इसलिए इसके प्रयोग से पहले आपको गूगल क्रोम ब्राउजर अपने कंप्यूटर पर संस्थापित करना पड़ेगा|
२-क्रोम संस्थापित करने के बाद उसमे ये जुगाड़ यानी Start G+ Google Chrome extension इंस्टाल कीजिये|
३-अब आप अपने गूगल+खाते में लोगिन कीजिये और डेशबोर्ड में दाहिने ऊपर देखिये आपको एक छोटा सा निशान दिखाई देगा उस पर चटका लगते ही नीचे एक सूचि दिखाई देगी जिसमे फेसबुक,ट्विटर आदि में लोगिन करने का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें-
४- फेसबुक लोगिन पर क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगी जिसमे आपके फेसबुक खाता एसेस करनी की इजाजत मांगी जायेगी,आप इजाजत दे दीजिए,इसी तरह आप ट्विटर में भी लोगिन हो जाईये|
5-अब आप अपने गूगल+ खाते में स्ट्रीम में लिखें आपको वहां फेसबुक व् ट्विटर का चिन्ह दिखाई देगा आप अपने विचार यहाँ लिखिए जो फेसबुक व ट्विटर भी छाप जायेंगे|
ये देखिये मैंने गूगल+ में जो लिखा वह फेसबुक स्टेटस में भी छप गया|
आप भी इस जुगाड़ का प्रयोग कर तीनों सोसियल वेब साईट का बिना ज्यादा समय गंवाए मजा ले सकते है|
गूगल+ खाते में फेसबुक एक्सेस कैसे करें इसकी जानकारी अगले लेख में|
राजस्थान के समाचार पत्र मे आज़ाद पुलिस
34 minutes ago





install karate he extension...
ReplyDeleteक्या करें, ट्विटर से भी विदा ले चुके हैं।
ReplyDeleteबहुत बढिया जानकारी.
ReplyDeleteरामराम.
बढिया जानकारी ....आभार
ReplyDeleteपर रतन जी ...क्रोम के लिए वेरिफाइड ऑथर द्वारा बनाये एक्सटेंशन भी सुरक्षित नहीं है इस बारे में खुद गूगल का कहना है की एक्सटेंशन आपकी निजी जानकारीयों का उपयोग कर सकता है
यहाँ देखें -- http://goo.gl/F4upC
thanks
ReplyDeleteइसे भी आजमा के देखते है ।
ReplyDelete