Apr 5, 2011

एयरटेल ब्रॉडबैंड बिल कम करें

पिछले दिनों मेरी शेखावाटी ब्लॉग पर नरेश जी ने एक छोटी सी ट्रिक बतायी थी अपने मोबाइल फ़ोन सर्विस प्रोवाईडर के साथ सौदेबाजी कर अपना खर्च कम करने की | अभी हाल ही में मुझे भी एयरटेल के साथ एक अनुभव हुआ सोचा ये अनुभव आपके सभी के साथ साझा किया जाय ताकि आप भी मौका आने पर फायदा उठा सके |
मेरे पास एयरटेल का ४९९ रु. मासिक अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड कनेक्शन था इस प्लान में तब एयरटेल ६४ केबीपीएस की स्पीड मुहैया करवाता था जिसे आगे बढाकर ५१२ केबीपीएस कर दिया गया कुछ महीनों में जब हमारी आदत ५१२ केबीपीएस की पड़ गयी तो एयरटेल ने चुपके से हमारे प्लान में बिना सूचित किये बेरियर लगा दिया | जिसके तहत ५ जीबी डाटा इस्तेमाल करने के बाद नेट की स्पीड ५१२ से घटा कर ६४ केबीपीएस करदी जाती | कई दिन हम नेट स्पीड कम आने पर दुखी होते रहे एक दिन हारकर जब एयरटेल कस्टमर केयर पर संपर्क किया तब उनकी इस कारस्तानी का पता चला | उसके बाद में हमने एयरटेल कस्टमर केयर पर कई बार मिन्नतें की कि भैया हमें ५१२ के बदले २५६ केबीपीएस की महीने भर एक समान स्पीड दे दीजिये उधर से जबाब मिलता कि "आप अपना प्लान अपग्रेड कर लीजिये ८०० रु. प्रतिमाह का |" हमने उन्हें काफी समझाया कि भाई हम हिंदी ब्लोगर है मुफ्त में लिखने का काम करते है हम ४९९ रु. से महंगा आपका कोई प्लान नहीं ले सकते आप देते है तो ठीक वरना हमें सरकारी कम्पनी बीएसएनएल की शरण में जाना पड़ेगा | उनके कान में जूं तक नहीं रेंगी और हमने सरकारी क. का नेट कनेक्शन लेने हेतु आवेदन कर दिया और हफ्तेभर में सरकारी क. के कारिंदे हमारे यहाँ ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगा भी गए |
१५ दिन इस्तेमाल करने के बाद जब हम सरकारी क. बीएसएनएल की सेवाओं से संतुष्ट हो गए तो हमने एयरटेल को अपना ब्रॉडबैंड कनेक्शन विच्छेद करने हेतु एक ईमेल भेज दिया उसके बाद तो अब हर रोज एयरटेल के कारिंदों के फोन आ रहे बड़ी मिन्नते कर रहे है - " भाई साहब आप हमारे वेल्युएबल कस्टमर है कनेक्शन मत कटवाइए, हम आपका एक महीने का बिल कम कर देते है और आप जो सुविधा ४९९ रु. चाह रहे थे वो हम आपको अब रु.४४९- में ही दे देंगे आपके हर महीने ५०-रु. की बचत भी होगी |"
पर हमने अब बीएसएनएल की नेट स्पीड देखली एयरटेल द्वारा प्रदत ५१२ केबीपीएस की जगह बीएसएनएल की २५६ केबीपीएस की स्पीड ज्यादा बढ़िया है क्योंकि बीएसएनएल २५६ से कहीं जयादा ही स्पीड मुहैया करवा रहा है इसलिए अब हम बीएसएनएल की कस्टमर केयर सुविधा में कमी के बावजूद बीएसएनएल का नेट रखने का ही मन बना चुकें है |
पर यदि आप एयरटेल ब्रॉडबैंड के वर्तमान उपभोक्ता है और अपना ब्रॉडबैंड खर्च कम करवाना चाहते है तो एक बार एयरटेल कस्टमर केयर पर कनेक्शन बंद करवाने के लिए फोन जरुर करें आपके फोन के तुरंत बाद एयरटेल से आपके पास फोन आने शुरू हो जायेंगे और तब आप उनके साथ पूरी सौदेबाजी कर अपना मासिक बिल कम करवा सकते है एयरटेल कभी नहीं चाहेगा कि आप एयरटेल से सम्बन्ध विच्छेद करें |

11 comments:

  1. कुछ ऐसे ही अनुभव हो चुके हे लेकिन एयरटेल का नेट बंध नहीं होता हे कुछ तकलीफ होने पर २ घंटे में चालू हो जाता हे. यहाँ तक की २ तिन बार फ्री में मोडेम भी बदलवा चूका हु. हम तो बिलकुल खुश हे. bsnl तो ऐसा हे की b=भूल s= से n= न l= ले

    ReplyDelete
  2. हा हा हा

    सही है,

    ब्लॉग तकनीक जी की बात से में सहमत नहीं हूँ, मैं तो यही कहूँगा कि बीएसएनएल जरूर लें, मैं पिछले 5 साल से इसका प्रयोग कर रहा हूँ, कभी कभी समस्या होती है पर ज्यादा से ज्यादा दो दिन में सही हो जाती है, अब तो मैं धीरे धीरे सीख गया हूँ कि कैसे समस्या को हल करना है तो खुद ही कर लेता हूँ :)

    इससे पहले मैं रिलायंस का प्रयोग करता था पर मजा नहीं आता था

    ReplyDelete
  3. मेरे घर मे गोंदिया महाराष्ट्र मे बी एस एन एल पिछले ३ साल से है। मैं सारी दूनिया घूमते हुये इसी से अपने घर के संपर्क मे रहता हूं। धड़ल्ले से विडीयो चैट करता हूं, कभी कोई परेशानी नही हुयी है। बी एस एन एल बेहतर है। परेशानी इतनी है कि तकनीकी समस्याओं के लिए बी एस एन एल के भरोसे ना रहे!

    ReplyDelete
  4. :-) यह बढ़िया है....

    ReplyDelete
  5. कोई भी कम्पनी अपने उपभोक्ताओं को खोना नहीं चाहती। लेकिन जबतक ग्राहक सम्बंध ना तोडना चाहे, तबतक ये मनमर्जी चलाती हैं।

    प्रणाम

    ReplyDelete
  6. बी एस एन एल सबसे बढिया है अगर आप अपने मोडेम का कोंफिग्रेसन खुद कर सकते है |

    ReplyDelete
  7. @ ब्लॉग तकनीक जी
    यहाँ दोनों कम्पनियों की तुलना नहीं की जा रही और इसमें कोई शक नहीं कि एयरटेल का कस्टमर केयर बहुत अच्छा है | यह पोस्ट लिखने का मतलब सिर्फ यही है कि यदि आप एयरटेल से अपना बिल कम करवाना चाहते है तो इस विधि को आजमाकर आप एयरटेल से सौदेबाजी कर अपना काम निकल सकते है | यदि ये बात मुझे पहले मालूम होती तो मैं भी सरकारी कंपनी का ब्रॉडबैंड नहीं लगवाता पहले एयरटेल से कनेक्शन कटवाने की बात करता और सौदेबाजी कर अपना प्लान कम करवा लेता जो मैं चाह रहा था पर जानकारी के आभाव में मैंने पहले बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड लगवा लिया | अब चूँकि मुझे एक कनेक्शन तो कटवाना ही पड़ेगा सो एयरटेल ही कटवा रहा हूँ क्योंकि बी एस एन एल की सर्विस मुझे ठीक लग रही है | कभी छोटी मोती दिक्कत आएगी तो मैं तकनिकी तौर पर इतना सक्षम हूँ कि अपनी प्रॉब्लम खुद सोल्व कर सकता हूँ |

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर ! काफी उपयोगी ! धन्यवाद - आचार्य रंजन

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More