यदि आप ऑरकुट,फेसबुक आदि सोशियल साईटस की तरह अपनी सामुदायिक वेब साईट बनाना चाहते है तो बूनेक्स.कॉम द्वारा बनाया डोल्फिन कम्युनिटी सोफ्टवेयर आपके लिए सबसे ज्यादा बढ़िया रहेगा |इस वेब स्क्रिप्ट सोफ्टवेयर से आप एक ऐसी वेब साईट आसानी से बना सकते है जिसमे आपकी वेब साईट की सदस्यता लेने वाले सदस्य आपकी साईट में अपना ब्लॉग बना सकते है वे आपकी साईट में आर्टिकल,इवेंट आदि लिख सकते है | फोटो,वीडियो,म्यूजिक आदि अपलोड कर सकते है |एक दूसरे को मित्र बना सकते है,अपने अलग अलग ग्रुप बना सकते है जैसे ऑरकुट व फेसबुक में बनाते है |एक दूसरे को आपस में सन्देश भेज सकते है यही नहीं इस सोफ्टवेयर से बनी वेब साईट में सदस्यों के विचार विमर्श के लिए एक अलग फोरम भी बनती है जिसमे आपकी साईट के सदस्य किसी भी मुद्दे पर अपने विचार रख सकते है,साथ ऑनलाइन सदस्य आपस में चेट भी कर सकते है |आप अपनी इस साईट में समाचार भी प्रकाशित कर सकते है |
इस सोफ्टवेयर से बनी साईट में इतनी ढेरों विशेषताएँ उपलब्ध होती है कि मैं उनका यहाँ पूरा जिक्र भी नहीं कर पाऊंगा |
इसकी सभी विशेषताएँ देखने के लिए यहाँ चटका लगाकर इसका डेमो देखा जा सकता है |
और यहाँ चटका लगाकर इस शानदार कम्युनिटी सोफ्टवेयर को डाउनलोड किया जा सकता है इसे ख़रीदा भी जा सकता है और यदि आप खरीदना नहीं चाहते तो इसे मुफ्त में भी प्रयोग कर सकते है,मुफ्त में प्रयोग करने पर आपकी साईट में बूनेक्स.कॉम के लिंक दिखाई देंगे |
इस वेब स्क्रिप्ट से साईट बनाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका होस्टिंग सर्वर लिनक्स हो और सर्वर पर XSLT Processor संस्थापित हो |
इस सोफ्टवेयर को वेब सर्वर पर इंस्टाल करना नए लोगों के लिए थोडा मुश्किल है पर Way4host Web Hosting द्वारा प्रदत कण्ट्रोल पेनल से इसे एक ही क्लिक कर कोई भी आसानी से इंस्टाल कर इससे अपनी सामुदायिक वेब साईट बना सकता है | साथ ही किसी भी तरह की समस्या आने बूनेक्स.कॉम पर स्पोर्ट फोरम से सहायता ली जा सकती है |
राजस्थान के समाचार पत्र मे आज़ाद पुलिस
32 minutes ago





प्रभु आप पुन लालच दे रहे है खैर खर्च का विवरण भेजे देखा जाऐगा।
ReplyDelete@ Roshan Ji
ReplyDeleteसिर्फ होस्टिंग का खर्च
way4host से होस्टिंग लेने पर इंस्टालेशन फ्री
वाह, अब सोच रहे हैं कि नाम क्या रखें?
ReplyDeleteये भी अच्छा आईडिया है, बहुत धन्यवाद.
ReplyDeleteरामराम.
होस्टिंग का खर्च क्या आएगा? यह बताने की कृपा करें?
ReplyDeleteसाथ ही मुझे डोमेन भी लेना है.
@ Ashish ji
ReplyDeleteआपको विवरण सहित मेल से जबाब दे दिया गया है | सस्ती होस्टिंग का खर्च यहाँ क्लिक कर देखा जा सकता है |
मैंने डोल्फिन देखा पर मुझे जमा नहीं, द्रुपल से अच्छा मुझे कुछ नहीं लगा पूरी तरह मुफ्त जो चाहिए मिलता है :)
ReplyDeleteजूमला भी अच्छा है पर उसमे सब कुछ फ्री नहीं है :(
"अपना ब्लॉग" द्रुपल पर आधारित है
"ब्लॉग प्रहरी" डोल्फिन पर आधारित है
yes i want it 9302708608
ReplyDeleteHello Sir Me Net Me 8 Sal Se hun MeApahij Th Tab Me Yahi Kam Karta Tha Wen.ru Jo Wml Page He Opera SE 8.00 Me Open hota He Jo Register Karne ke bad aap aam site ashani se free me bana skte he..par es web pe 200mb space milta he liftime ke lye par update har mahine me ek bar karna padta he
ReplyDeleteAAp Ki Jaan Kari Mere Bahut Kam AAi Is Ke Lye Sukry