Feb 27, 2011

FrontAccountig :ऑनलाइन हिसाब किताब रखने का शानदार औजार

पिछले वर्ष एक मित्र ने अपने छोटे व्यवसाय का ऑनलाइन हिसाब किताब रखने के उद्धेश्य से एक सोफ्टवेयर इंजिनियर को अपनी फर्म की ऐसी वेब साईट बनाने को कहा जिसमे वेब साईट के साथ वे अपना अकाउंट्स भी रख सके | मित्र चाहते थे कि वेब साईट पर ही बिल आदि बनाने का सारा कार्य ईआरपी सोफ्टवेयर जैसी सुविधा वाला हो जाये पर सफलता नहीं मिली |
मैंने भी गूगल बाबा से ऐसी किसी ओपन सोर्स वेब स्क्रिप्ट के बारे में काफी पूछताछ की ताकि उसकी मदद से मित्र को उनके द्वारा चाही गई सारी सुविधाएँ फ्री में ही मिल जाए,पर कोई ख़ास सफलता नहीं मिली फिर अचानक कुछ दिन पहले FrontAccounting नाम की एक ओपनसोर्स वेब स्क्रिप्ट से सामना हुआ उसका डेमो आदि देखने पर हमारी तलाश पूरी हो गयी |
इस सोफ्टवेयर में वे तमाम खूबियाँ मिली जिनकी सहायता से एक छोटी फर्म अपने पुरे अकाउंट्स के साथ माल की इन्वेंट्री भी रख सकती है | और सबसे अच्छी बात कि ये ओपनसोर्स होने के चलते बिलकुल मुफ्त है साथ ही यदि कोई व्यक्ति इसे वेब सर्वर पर होस्ट करने का खर्च भी नहीं उठाना चाहे तो अपने कंप्यूटर में wampserver इन्स्टाल कर इसे अपने कंप्यूटर में ही इस्तेमाल कर सकता है |
1-हिसाब किताब रखने के लिए बनाये इस मुफ्त औजार की ढेरों विशेषताएँ यहाँ चटका लगा कर देख सकते है |
2-इस शानदार और काम के औजार का डेमो आप यहाँ क्लिक कर देख सकते है
3-और इसे इस लिंक पर जाकर आप डाउनलोड कर सकते है |

4 comments:

  1. जानकारी बहुत बढ़िया है | भविष्य हेतु काम आयेगी |

    ReplyDelete
  2. उपयोगी जानकारी, धन्यवाद

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More