दीपावली की जगमगाती शुभकामनाएँ

Gyan Darpan
14
दीपावली के जमागते पर्व पर ज्ञान दर्पण परिवार की और से सभी को बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएँ |

दीप अमावस रातड़ी, दीपक लड़ी सुहाय |
जाणे जगमग जगमगै, आभो धरती आय ||

दीपमालिका की अमावस्या की रात्री में दीपों की पंक्तियाँ ऐसी शोभायमान हो रही है ,जैसे तारों से जगमग करता आकाश ही धरती पर उतर आया है |

दालद नासण परब ओ, घर दालद धुल जाय |
दीपक लडियां देखतां , मन-दालद जल जाय ||

दीपावली दारिद्रय नाशक पर्व है , जिससे घर का दारिद्र्य धुल जाता है | दीपकों की लड़ियाँ देखते ही मन की दरिद्रता नष्ट हो जाती है |

पूजै लिछमी सेठ जी, गैणों ढेर सजाय |
लाज लुकाती चीथडां , (बा) जीमण मांगण जाय ||

एक और ढेर सारे गहने सजाकर सेठजी लक्ष्मी की पूजा कर रहे है तो दूसरी और ऐसी स्त्रियाँ भी है जो चिथड़ों से अपनी लाज ढंकती हुई भोजन मांगने जा रही है | कैसी विषमता है |


"दिवाली खूब मनाओ "

एक टिप्पणी भेजें

14टिप्पणियाँ

  1. इस दीपावली के शुभ अवसर पर आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रेम से करना "गजानन-लक्ष्मी" आराधना।
    आज होनी चाहिए "माँ शारदे" की साधना।।

    अपने मन में इक दिया नन्हा जलाना ज्ञान का।
    उर से सारा तम हटाना, आज सब अज्ञान का।।

    आप खुशियों से धरा को जगमगाएँ!
    दीप-उत्सव पर बहुत शुभ-कामनाएँ!!

    जवाब देंहटाएं
  3. रतनसिंग जी, घणा सोवणा दुहा लगाया। समता हो या विषमता, गरीब हो या अमीर दीवाळी तो सगळा मनावे।

    दीवाळी की घणी घणी राम राम सा। और टाबरां नै आशीर्वाद।

    जवाब देंहटाएं
  4. चिरागों से चिरागों में रोशनी भर दो,
    हरेक के जीवन में हंसी-ख़ुशी भर दो।
    अबके दीवाली पर हो रौशन जहां सारा
    प्रेम-सद्भाव से सबकी ज़िन्दगी भर दो॥
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
    सादर,
    मनोज कुमार

    जवाब देंहटाएं
  5. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. दीपावली का ये पावन त्‍यौहार,
    जीवन में लाए खुशियां अपार।
    लक्ष्‍मी जी विराजें आपके द्वार,
    शुभकामनाएं हमारी करें स्‍वीकार।।

    जवाब देंहटाएं
  7. सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
    दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
    खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
    दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

    -समीर लाल 'समीर'

    जवाब देंहटाएं
  8. दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ ......

    जवाब देंहटाएं
  9. दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  10. दीपावली की हार्दिक बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  11. दीवाली पर्व है खुशियों का, उजालों का, लक्ष्मी का…. इस दीवाली आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो, दुनिया उजालों से रोशन हो, घर पर महा लक्ष्मी का आगमन हो… दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन मे एक नयी रोशनी दे, बस यही शुभकामना है हमारी आपके लिए दीवाली के इस पावन अवसर पार ...दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें