ज्ञान दर्पण के लेख इन्टरनेट पर दुबारा कहीं भी प्रकाशित करना सख्त मना है| पर प्रिंट मिडिया में नाम सहित छापने की खुली छूट है|

Jan 25, 2010

स्वर्ग में स्वागत -1

चित्रपट चल रहा था दृश्य बदलते जा रहे थे उन्ही दृश्यों में .......
आज स्वर्ग में बड़ी हलचल थी . इतर का छिडकाव हो रहा था , मंडपों को अलंकृत किया जा रहा था ,गन्धर्व अपने अपने तान्पुरों के तार कास रहे थे ,अप्सराएँ सोलह श्रृंगार में व्यस्त थी | मेनका सबसे प्रोढ़ थी किन्तु उसने तो आज ऐसी सज्जा बना ली थी जैसे उसी विश्वामित्र ऋषि को दुबारा छलने जा रही हो | उर्वशी को अपने सुकुमार सोंदर्य का भरोसा था फिर भी उसका प्रतिबिम्ब दर्पण से बार बार पूछ रहा था - 'कौन प्रतिस्पर्धा में विजयी होगा ?' जब दर्पण मूक ही रहा तो उर्वशी भी मनोयोग से अम्लान पुष्पों की माला गूंथने में सलंगन हो गई | तिलोत्तमा को अपने नृत्य पर भरोसा था इसलिए वह घुन्घुरुओं को ठीक कर रही थी | चारों और झमक झमक और ता-तुन हो रही थी | इंद्र देव अपने सोमरस के घड़ों को सुव्यवस्थित कर रहे थे | जीन कसा हुआ उच्चेश्र्वा (घोडा) शायद किसी की सवारी के लिए उतावला हो कर हिन् हिना रहा था | एरावत हाथी पर शहनाईयां और नगारे बजाने के हौदे कसे जा रहे थे | इतने में ही ब्रह्मऋषि नारद खडाऊ पहने खट्ट-खट्ट करते हुए ' नारायण -नारायण ' बोलते आ धमके | उनका किसी ने अभिवादन तक नहीं किया | थोड़े अप्रतिभ होकर फिर स्वस्थ होकर इंद्र से पूछने लगे -
' सुरराज ! आज तो बड़ी तैयारियां हो रही है | वह कौन भाग्यशाली है जिसके लिए इतनी व्यस्तता है ,समूचे के समूचे स्वर्ग में ?'
बिना नारद को देखे देवराज इंद्र ने अपने सोमघटों पर नजर दौड़ते हुए कहा -
' तो क्या ऋषिराज ! आपको कुछ भी मालूम नहीं ?
' नहीं तो !'
' आज यहाँ कल्ला रायमलोत आ रहा है | '
इतना कहकर इंद्र ने नारद की और एक उडती हुई निगाह फेंकी |
' यह कल्ला रायमलोत कौन है ? '
' उसका परिचय तो सरस्वती ही दे सकती है ,पर हाँ ! इस समय मृत्यु लोक में उसके हाथ उसका परिचय दे रहे है | स्वयं ही देख लीजिए न |'
नारद जी खटाक-खटाक कर चलते हुए स्वर्ग के एक-एक वातायन को खोल कर नीचे मृत्यु लोक को झांक कर देखने लगे |
कल्ला रायमलोत लड़ रहा है जिसकी मूंछे भोंहों से भिड़ी हुई है | केसरियां वस्त्र धारण किये यंत्र वत तलवार चला रहा है |
खच्च !
हाथी का झटका हो गया -
खच्च !
एक शत्रु के कंधे में तलवार घुसी और उसके घोड़े को पार कर करती हुई निकाल गई -
खच्च !
एक मुगाक की दाड़ी को काटती हुई ,रक्त पीते , पीठ फाड़ कर बाहर निकाल गई -
नारद की अंगुली वीणा के एक तार से अनजाने ही उलझ गई -
तुन -तुनन ......तुन .........|
खच्च ! खच्च !!
मुगलों के दो सिर इस प्रकार गुड़क गए जैसे किसी सन्यासी की फटी झोली से दो तुम्बे धरती पर गिर गएँ हो |
किले का भेदिया नाई मुग़ल सेनापति के साथ किले में घुस आया | और खच्च -
तलवार के एक ही वार से नाई को अमर लोक मिल गया और सेनापति -' ला हौल विला कुव्वत ' कहता हुआ भाग गया |
धडाधड मुग़ल सैनिकों ने किले में प्रवेश किया और कल्ला रायमलोत को घेर कर लड़ने लगे |
खचा -खच , खचा -खच | खच्च !!
शत्रुओं के सिर ऐसे बिखर गए जैसे तूफान में खेजड़ी के खोखे |
नारद जी के चहरे पर मुस्कराहट फ़ैल गई |
क्रमश :






ब्लाग हिट कराऊ एवम टिप्पणी खींचू तेल
मत पूछै के ठाठ भायला - कविता
एलो वेरा जैली ( Aloe Vera Gelly ) खुबसूरत त्वचा के लिए |

8 comments:

बहुत सुंदर.

रोचक .आगे का इन्त्ज़ार

बेहतरीन... जारी रहिये!!

बहुत जोरदार, शुभकामनाएं.

रामराम.

अति सुंदर
आप को गणतंत्र दिवस की मंगलमय कामना

बेहद रोचक मोड पर रोका आपने....
आगे की प्रतीक्षा रहेगी!!!

बहुत बढ़िया!

नया वर्ष स्वागत करता है , पहन नया परिधान ।
सारे जग से न्यारा अपना , है गणतंत्र महान ॥

गणतन्त्र-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

वीरो का तो हर जगह स्वागत होता है वो चाहे स्वर्ग हो या मर्त्युलोक | बहुत सुन्दर पोस्ट है |

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More