ज्ञान दर्पण के लेख इन्टरनेट पर दुबारा कहीं भी प्रकाशित करना सख्त मना है| पर प्रिंट मिडिया में नाम सहित छापने की खुली छूट है|

Nov 10, 2009

ब्लॉग की लेख सूची बनाने का आसान तरीका

पाठकों की सुविधा के लिए अपने ब्लॉग पर सभी लेखों की एक सूची बनाने के तरीके वाली एक पोस्ट "अपने ब्लॉग के सभी लेखों को एक लेख सूची में दिखाएं" पिछले दिनों ज्ञान दर्पण पर प्रकाशित हुई थी लेकिन टेम्पलेट में कोड बदलने के चलते वह तरीका इतना आसान नहीं था कि हर कोई उसे इस्तेमाल कर सके | आज अंतरजाल पर विचरण करते हुए अबू फरहान के अंग्रेजी ब्लॉग पर लेख सूची बनाने का आसान तरीका हाथ लगा सोचा क्यों न सभी के साथ साझा किया जाये | तो आइये चर्चा करते है अबू फरहान के इस आसान लेख सूची बनाने के तरीके पर -
१- ब्लोगर में लोग इन करे
२- New Post पर चटका लगाये
३- पोस्ट शीर्षक में " लेख सूची, विषय सूची " या फिर अपने हिसाब से जो आप को अच्छा लगे लिखे
४- निचे दिया गया कोड पोस्ट की जगह चिपका दे और कोड में http://www.yourblog.blogspot.com की जगह अपने ब्लॉग का पता लिखा दे ( ध्यान रहे कोड चिपकाते समय पोस्ट एडिटर Edit HTML मोड में रखे ) और पोस्ट प्रकाशित कर दे |

<script style="text/javascript" src="http://www.abu-farhan.com/script/daftarisiblogger/blogtoc-min.js"></script>
<script src="http://www.yourblog.blogspot.com/feeds/posts/default?max-results=9999&alt=json-in-script&callback=loadtoc"></script>


५- आपकी यह पोस्ट ब्लॉग एग्रीगेटर में भी प्रकाशित होगी | यदि आप इसे ब्लॉग एग्रीगेटर में प्रकशित नहीं करना चाहते है तो इसे पोस्ट आप्शन में जाकर पिछले साल की तारीख में प्रकाशित कर दे |
६-अब इस पोस्ट को खोले और पोस्ट के निचे Link to This Post के निचे creat a link (एक लिंक बनाए ) पर चटका लगाईये जो पोपअप विण्डो खुलेगी उसमे लिखा लिंक कॉपी कर ले आउट में HTML/JAVA विजेट लेकर उसमे चिपका कर सहेज दे व विजेट को अपने ब्लॉग की साइड बार में सबसे ऊपर लगा दे |




तैयार है आपके ब्लॉग की लेख सूची जो आपके अलग अलग लेबल के अनुसार दिखाई देगी | लेख सूची का डेमो देखने के लिए यहाँ चटका लगाए |
अंग्रेजी में जानकारी अबू फरहान के ब्लॉग पर यहाँ चटका लगाकर ली जा सकती है |
Thanks to abu farhan for this simple TOC sitemap script

चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: ज्ञानदर्पण,

10 comments:

इस जानकारी के लिए धन्यवाद काफी सरलता से आपने समझाया है।

अच्छा है !! बढ़िया है !! बताते रहिये!!

बहुत आभार आपका. इसकी जरुरत त बनी हुई थी.

तकनिकी जानकारी के लिए धन्यवाद!

बहुत ही बढिया जानकारी दी है आपने। आभार।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

धन्यवाद. इसे रचनाकार पर अभी ही लगाया है. बढ़िया काम कर रहा है :)

मजे दार, बहुत सुंदर तरीका. धन्यवाद

इस जानकारी के लिए धन्यवाद काफी सरलता से आपने समझाया है।

बहुत ही बढिया जानकारी दी है आपने। आभार।

यह तो बहुत आसान और काम की जानकारी है जी, धन्यवाद
एक सवाल है जी, अगर मदद करें तो आभारी होऊंगा।
एक ही "लेबल" की सभी पोस्ट्स की सूचि एक पेज पर दिखाना चाहें तो कैसे दिखा पायेंगें।

प्रणाम स्वीकार करें

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More