अब ब्लोगिंग के साथ करे ऑनलाइन दुकानदारी

अब आप अपने ब्लॉग पर ब्लोगिंग के साथ साथ ऑनलाइन दुकान भी चला सकते है और इस ई-दुकान से कोरियर से भेजी जा सकने वाली वस्तुएं बेच कर लाभ कमा सकते है | यही नहीं अब ब्लॉग पर ebay जैसी साईट की तरह किसी भी वस्तु की बोली लगवाकर नीलामी के जरिये भी सामान बेचा सकता है | और यह सब संभव बनाया है वर्डप्रेस के प्लगिन्स ने |
जी हाँ ! यदि आप अपनी वेब होस्टिंग लेकर वर्डप्रेस की ब्लॉग स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करते हुए ब्लोगिंग कर रहे है तो यह जानकारी आपके फायदे की है | वर्डप्रेस के ई कॉमर्स प्लगिन्स की सहयता से अब आप अपने ब्लॉग पर ई शॉप लगा सकते है |इन प्लगिन्स में WP e-Commerce,Quick Shop,eShop,WP Live-Shopping,YAK Shopping Cart,Zingiri Web Shop आदि प्रमुख है मैंने Zingiri Web Shop का प्रयोग कर देखा है जिसका डेमो आप यहाँ चटका लगाकर देख सकते है |यदि आप बोली लगाकर नीलामी वाला प्लगिन्स इस्तेमाल करना चाहते है तो WP Auctions प्लगिन्स इंस्टाल कर इस्तेमाल कर सकते है |

तो फिर देर किस बात की यदि आप अपनी ई-दुकान लगाना चाहते है तो आज ही अपने हिंदी ब्लोगर कुन्नु सिंह जी से सस्ती वेब होस्टिंग लीजिए और लगा लीजिए अपनी ई-दुकान अपने ब्लॉग पर |
;

इससे जुड़ीं अन्य प्रविष्ठियां भी पढ़ें


Comments :

10 comments to “अब ब्लोगिंग के साथ करे ऑनलाइन दुकानदारी”
Udan Tashtari said...
on 

कुन्नु तो खुद गुम जाते हैं...क्या दुकान खोली जाये!!

Vivek Rastogi said...
on 

जानकारी बहुत काम की है, दुकान खोलने का सपना था वो तो पूरा न हुआ पर ये ईदुकान तो खोल ही सकते हैं।

कुन्नु किधर हो.... दुकान खोलनी है भाई जगह दे दो।

MANOJ KUMAR said...
on 

yeh to bahut hi achchha idea hai

कुन्नू सिंह said...
on 

:)) पढ कर बहुत मजा आया

अभी मै Kunnu.net ले रहा हूं उसके साथ Positive SSL free है

:_

कुन्नू सिंह said...
on 

Rs.417 मे एक किलो डोमेन और साथ ही मुफ्त सिक्योरीटी गार्ड(SSL)

यनी नही ईस दुकान से लेते समय सिफारीस(Discount Coupon) करने पर डिस्काऊंट भी मिल गया :)

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक said...
on 

आपका आभार!

राज भाटिय़ा said...
on 

अरे कुन्नु बेटा बडो का लो लिहाज रखॊ,दुकन चल गई तो हमारी नही तो तुम्हारी
आप ने बहुत सुंदर जान्कारी दी. धन्यवाद

ताऊ रामपुरिया said...
on 

बहुत ही सुंदरतम जानकारी.

रामराम.

कुन्नू सिंह said...
on 

रतन जी,
साईट ठिक से नही खूल रहा है "http://rajputworld.co.in/"

बैक्ग्राऊंड का ईमेज नही दिख रहा है और बहुत जल्दी जल्दी पेज खूल जा रहा है।

Rambabu Singh said...
on 

बहुत ही सुंदरतम जानकारी.

Post a Comment

Followers

 


जय हिन्द

Top Commentators

Widget by Blogger Tutorials