ज्ञान दर्पण के लेख इन्टरनेट पर दुबारा कहीं भी प्रकाशित करना सख्त मना है| पर प्रिंट मिडिया में नाम सहित छापने की खुली छूट है|

Nov 4, 2009

आशीष जी का रिलेटेड पोस्ट विजेट और ब्लॉग ट्रेफिक

दीपावली पर लोगो को घरों पर रंग रोगन करते व साज सज्जा करते देख अपने ब्लॉग की साज सज्जा करने का विचार पैदा हुआ और उसी के चलते ज्ञान दर्पण का टेम्पलेट बदल डाला लेकिन जो नया टेम्पलेट लगाया वह देखने में तो खुबसूरत था पर उसमे वह कोड नहीं था जिसके नीचे हिंदी ब्लॉग टिप्स वाले आशीष जी का रिलेटेड पोस्ट वाले विजेट का कोड लगाया जाना था परिणाम स्वरूप ज्ञान दर्पण पर यह रिलेटेड पोस्ट वाला विजेट नहीं लग पाया | और इसका नतीजा यह निकला कि ज्ञान दर्पण पर जो पाठको आये वे उस विषय से सम्बंधित दुसरे लेख नहीं पढ़ पाए और उस विजेट की वजह से जो यातायात बढा था वह अचानक २०% से ज्यादा गिर गया और पेज व्यू कम होने से ब्लॉग अलेक्सा रेंक में भी पिछड़ गया | हालाँकि इस दरमियान ब्लॉग पर आने वाले पाठको की संख्या में कोई कमी नहीं आई परन्तु पाठक जो लेख किसी सर्च या एग्रीगेटर से पढने आये वे सिर्फ उसी लेख को पढ़कर चलते बने जबकि आशीष जी के रिलेटेड पोस्ट वाले विजेट की बदौलत उस पोस्ट के नीचे उससे सम्बंधित सभी लेबल वाले लेखो की सूचि उपलब्ध रहती है जिस पर नजर पड़ते ही पाठक अपनी रूचिनुसार उन्हें भी पढता है और इस तरह एक पाठक द्वारा कई लेख पढने से ब्लॉग यातायात के पेज व्यू बढ़ जाते है इसी तरह ये विजेट ब्लॉग पर यातायात बढाने में सहायक का कार्य करते है | मेरी पिछली पोस्ट विबिया टूलबार बढ़ावा दे आपके ब्लॉग को पर ज्ञान दत्त जी ने टिप्पणी में लिखा कि लिंकविदीन विजेट ने उनके ब्लॉग पर ८% यातायात बढाया है लिंकविदीन विजेट भी पोस्ट के नीचे कोई भी पॉँच पोस्ट दिखता है |
ज्ञान दर्पण पर आशीष जी के रिलेटेड पोस्ट विजेट की बदौलत बढा यातायात और फिर बिना उस विजेट के गिरा २०% गिरा यातायात और लिंकविदीन विजेट से ज्ञान दत्त जी के ब्लॉग पर बढा ८% यातायात इन विजेट्स की महत्ता का प्रमाण है |
आशीष जी को आज एक फिर रिलेटेड पोस्ट विजेट बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद |
:;

10 comments:

रतन सिग जी - यो मामलो तो म्हारे ब्लाग पै लगाओ, कम सीं कम पतो तो चालणु चाइए, धन्यवाद

आशीष जी को आज एक फिर रिलेटेड पोस्ट विजेट बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद

हमारे टेंपलेट मे तो ये लगता ही नही है. और आशीष जी भी आजकल अंतर्धान हैं कहीं?

रामराम.

आशीष जी के इश्टाइल में "हैप्पी ब्लॉग्गिंग" :)

ताऊ जी आपके ब्लॉग को भी ओपटीमाईजेशन की जरुरत है आपकी पिछले पोस्ट तलाश करने में बड़ी कठिनाई होती है |

रिलेटेड पोस्ट विजेट काम की चीज है। तभी मैं दो ऐसी विजेट्स का प्रयोग कर रहा हूं। आज रविरतलामी भी उसकी तहकीकात करते पाये गये! और उसके नीचे की टिप्पणी में मैने जवाब भी दिया है।

लगा कर देखते हैं जी!
कोई परेशानी आयेगी तो आपसे मदद जरूर लेंगे।

रतन जी आप तो बहुत सुंदर ्सुंदर जानकारी दे रहे है, चलिये हम भी लग कर देखते है

सभी साथियों का आभार.. रतन जी आपका इस हौसलाअफजाई के लिए खास तौर पर शुक्रिया.. इस विजेट से जुड़ी कोई समस्या हो तो मुझसे संपर्क किया जा सकता है..
हैपी ब्लॉगिंग

बहुत अच्छी जानकारी है

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More