जैसा कि मैंने पिछली पोस्ट में जिक्र किया था कि उबुन्टू लिनक्स इंस्टाल करने बाद विडियो प्लेयर में कोई भी विडियो चलाते समय विडियो लोड होने से पहले ही प्लेयर डेस्कटॉप से गायब हो जाता था जबकि विडियो प्लेयर में सम्बंधित कोडेक मै इंस्टाल कर चूका था और अंकुर गुप्ता की सलाह पर vlc player और Restricted Extra भी इंस्टाल कर लिया लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था vlc player में आवाज तो आ रही थी पर विडियो दिखाई नहीं दे रहा था आखिर गूगल बाबा की सहायता से इस समस्या का जो समाधान किया वह यहाँ प्रस्तुत है शायद आपमें से किसी के काम आ जाए |उबुन्टू लिनक्स में डिफाल्ट तौर पर Movie player(gstreamer) इंस्टाल होता है जैसे विण्डो के साथ मीडिया प्लेयर ,अतः सबसे पहले इसी प्लेयर में विडियो चलाना सक्षम करने पर चर्चा करते है |
१- सबसे पहले टर्मिनल खोले और उसमे gstreamer-properties टाईप कर Enter पर चटका लगायें |
२- एक पॉप अप विंडो खुलेगी जिसमे Video Tab पर चटका लगाएँ |
३- अब Default output में plugin के सामने X Window system(No Xv) सलेक्ट करे |
४- यदि आप इसे टेस्ट करना चाहते है Test पर चटका लगाये और टेस्ट करने के बाद इसे बंद करदे |
अब आपका Movie Player किसी भी विडियो को चलाने के लिए तैयार है |vlc player में लगभग सभी तरह के विडियो फोर्मेट चलने की वजह से यह ज्यादातर लोगों का मनपसंद प्लेयर है और यह विण्डो व लिनक्स दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है तो ऐसे बढ़िया प्लेयर के उपयोग से लिनक्स उपयोगकर्ता क्यूँ वंचित रहे | इसे उबुन्टू लिनक्स में इंस्टाल करने के बाद भी इसमें विडियो ना चले तो नीचे लिखा उपाय इस्तेमाल कीजिए vlc player मजे से विडियो चलाएगा |
१- सबसे पहले vlc player Run करें |
२- अब Tool ---- Preferences में जाए और विडियो पर चटका लगायें |
३- अब Output के आगे Default की जगह X11 Video output चुने |
४- save पर चटका लगायें | और तैयार है आपका vlc player ढेर सारे फोर्मेट के विडियो व ऑडियो चलाने के लिए |
राजस्थान के समाचार पत्र मे आज़ाद पुलिस
27 minutes ago





बहुत बढिया जानकारी.
ReplyDeleteरामराम.
mujhe bhi yah samsya pesh aai thi..jankari ka aabhar.
ReplyDeleteJust instal Add-Hindi widget on your blog. Then you can easily submit all top hindi bookmarking sites and you will get more traffic and visitors !
ReplyDeleteyou can install Add-Hindi widget from http://findindia.net/sb/get_your_button_hindi.htm
Jaankari ke liye aabhaar.
ReplyDelete-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
जानकारी के लिए आभार. अभी हम उबंटू के सीडी के इंतज़ार में हैं.
ReplyDeleteजानकारी अच्छी है। हम भी सोच रहे हैं लीनक्स उबंटू को ट्राई कर के देखें।
ReplyDeleteबहुत बढिया जानकारी.
ReplyDeleteहिन्दीकुंज
उबंटू डाला था पर फिर निकाल दिया| फिर डाल के यह ट्रिक अपनाता हूं
ReplyDeleteउबंटू ke liye compatur ka conprigretion kya hona chahiye ,,,,,,, kya window xp or ubantu ek satha use kar sakte hai,,,
ReplyDeleteubantu ki cd kaha se pa sakte hai...
send ..
patidar.vikaspatidar@gmail.com