Feb 11, 2009

क्या आप धीमी डाउनलोड गति से परेशान है ?


भारत में ज्यादातर लोगों के पास धीमी गति का इन्टरनेट कनेक्शन ही है जिससे वेब ब्राउजिंग में तो खास दिक्कत नही आती लेकिन जब कुछ डाउनलोड करना हो तो कछुआ चाल इन्टरनेट से बड़ी झल्लाहट होती है जब भी कोई बड़ी फाइल डाउनलोड करनी हो बहुत देर लगती है और जो थोडी बहुत डाउनलोड होती है वह भी कई बार बिजली विभाग की मेहरबानी से बेकार जाती है |यदि लंबा बिजली कट लग गया तो जितना डाउनलोड हुआ है उसे दुबारा करना पड़ता है | अतः इस समस्या से निजात पाने का एक ही हल है वो है डाउनलोड मेनेजर सोफ्टवेयर अपने कंप्युटर में इंस्टाल कर लेना | इससे आप एक बार किसी फाइल की डाउनलोड शुरू कर देते है तो ये डाउनलोड मेनेजर अपने आप सक्रीय होकर डाउनलोड शुरू कर देता है और बीच में कंप्युटर बंद हो जाए उस स्थिति में ये जितनी साइज़ डाउनलोड की है वह सेव कर लेता है दुबारा जब भी कंप्युटर ऑन करते है इस डाउनलोड मेनेजर को खोल कर डाउनलोड चालू करदे ये उसके बाद की डाउनलोड शुरू कर देगा और इस तरह यह सोफ्टवेयर कितनी भी बड़ी फाइल हो उसे किस्तों में डाउनलोड कर लेता है मेरे पास एयर टेल का ६४ के बी पी एस स्पीड का ब्रॉडबैंड कनेक्शन है जिसमे डाउनलोड करने के लिए ८ से १० के बी पी एस की स्पीड मिलती है लेकिन मुझे ७०० एम् बी फाइल भी डाउनलोड करनी पड़े तो कोई टेंशन नही | मेरा गिगागेट डाउनलोड मेनेजर अपने आप किस्तों में सही डाउनलोड कर ही लेता है | जालतंत्र पर ढेर सारे डाउनलोड मेनेजर फ्री में उपलब्ध है बस डाउनलोड कीजिय और इंस्टाल कर धीमी डाउनलोड स्पीड की चिंता से मुक्ति प् लीजिये |
१- गिगागेट डाउनलोड मेनेजर डाउनलोड करने के लिए यहाँ चटका लगाये |
२- अन्य डाउनलोड मेनेजर आप यहाँ से भी डाउनलोड कर सकते है |

15 comments:

  1. बहुत सही सोफ्टवेयर की ख़बर दी आपने ...शुक्रिया

    मेरी कलम - मेरी अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी जानकारी दी आप ने ,
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  3. बहुत बढिया व उपयोगी जानकारी दी है।आभार।

    ReplyDelete
  4. बढिया और उपयोगी जानकारी दी आपने.

    रामराम.

    ReplyDelete
  5. मैं तो फ़्री डाउनलोड मैनेजर का इस्तेमाल करता हूँ.. IE में तो यह स्वतः काम करता है... पर क्रोम में नहीं करता... क्या गिरगित उससे बेहतर विकल्प है?

    ReplyDelete
  6. सच मे ये परेशानी तो बहुत ज्यादा होती है बढिया और उपयोगी जानकारी दी आपने."

    Regards

    ReplyDelete
  7. अच्छी जानकारी देने के लिये शुक्रिया !

    ReplyDelete
  8. एक बेहतरीन जानकारी देने के लिए शुक्रिया जी।

    ReplyDelete
  9. धन्यवाद बहुत अच्छी जानकारी दी आपने .

    ReplyDelete
  10. यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। बहुत से पाठको को अभी तक शायद इस के बारे मे पता नही होगा । वैसे मेरी नजर मे DAP - DOWNLOAD ACCELERATOR PLUS ज्याद अच्छा रहता है इसका वर्जन 9 बहुत ही बढिया है । मै इसी का उपयोग करता हू । यह file को चार पांच भाग मे बाट कर download करता है । कभी कभी तो २०kbps तक कि स्पीड मे डाउन लोड कर देता है

    ReplyDelete
  11. नरेश जी सभी डाउनलोड मेनेजर आपके बताये तरीके से ही काम करते है | अपनी सुविधानुसार कोई सा भी सोफ्टवेयर काम लिया जा सकता है |

    ReplyDelete
  12. you are very intelligent.
    thanks, vikash@25691gmail.com

    ReplyDelete
  13. bahut acchi jankari di hukm....thanks

    ReplyDelete
  14. gyandarpan se to mera atoot rishta hai....jo bhi aap jankari dete hai wo kabiletarif hoti hai.....thanks Ratan sa...

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More