मेरे ऑफिस में फैशन डिजायनर यु ट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने की कई दिनों से कोशिश कर रही थी उसे बच्चों के व कुछ बंगाली भाषा के विडियो यु ट्यूब से डाउनलोड कर अपने मोबाइल में डालने थे लेकिन वो ऑफिस में कंप्युटर के सभी जानकारों से पूछने के बाद भी यु ट्यूब से विडियो डाउनलोड नही कर पा रही थी चूँकि मै आज कई दिनों बाद ऑफिस जा पाया था सो मेरे से मिलते ही मैडम ने अपनी समस्या बता समाधान का आग्रह किया और मैंने उसे कन्वर्ट ट्यूब .कॉम की सहायता से एक विडियो डाउनलोड कर तरीका बताया साथ ही इस तरह की समस्याओं को सुलझाने के लिए हिंदी के तकनिकी ब्लॉग पढने की सलाह भी दी साथ उसे बताया की ऐसी समस्याओ का समाधान हिन्दी चिट्ठों में आसानी से मिल जाता है | यह जानकारी अन्य लोगों के भी काम आए इसी उद्देश्य से यु ट्यूब से विडियो डाउनलोड करने यह आसान सा तरीका यहाँ भी लिख रहा हूँ |
१- सबसे पहले यु ट्यूब पर वह विडियो खोलें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है |
२- अब विडियो का यु आर एल कॉपी करले |
३-कन्वर्ट ट्यूब .कॉम खोले और उसमे विडियो का यु आर एल भर दे |
४-अब आप जिस फोर्मेट में विडियो डाउनलोड करना चाहते है उस पर चेक का निशान लगाये | और कन्वर्ट व डाउनलोड पर क्लिक करे |
५- कन्वर्ट ट्यूब को फाइल के सर्वर से जुड़ने का थोड़ा इंतजार करें व डाउनलोड का आप्शन आते ही उस पर क्लिक कर डाउनलोड करले |
नोट :- उपरोक्त डाउनलोड साईट आजकल बंद हो चुकी है अत: वीडियो डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कर अपडेटेड पोस्ट पढ़ें|
या यहाँ क्लिक कर यूट्यूब से सीधे वीडियो डाउनलोड करें
पालतू कुत्ते या फिर पालतू आतंकी ?
54 minutes ago





9 comments:
sahi hai.
सुंदर जानकारी. हमें भी इस कन्वर्टर का पता नहीं था. दूसरे और हैं जो यही काम करते है. सबसे आसान तरीका जो हमें लगा वह यह की अपने सिस्टम में रियल प्लेयर का लेटेस्ट वर्षन डाउनलोड कर इनस्टॉल करलें. एक तो इसमे सभी एफ.एल.वी. फाइल्स चलते हैं. दूसरा यह कि जब भी आप कोई भी ऑनलाइन वीडियो चलाएँगे, तो ऊपर दाहिनी ओर एक डब्बा यह लिखा हुआ दिखेगा कि "डाउनलोड करें क्या". जब उसे क्लिक करते हैं तो फिर डाउनलोड करने लगता है और "मई वीडियोस" के अंदर "रियल प्लेयर डाउनलोडस" नाम के फोल्डर में जमा कर देता है.
सही बताऊ शेखावत जी बहुत दिनों से ढुढ रहा था... कुछ मिले वो flv फाईल डाउनलोड करते थे.. मजा नहीं आया.. आपने नये साल का अच्छा तोहफा दिया. आभार..
अच्छी जानकारी देने के लिए शुक्रिया।
बहुत बढीया जानकारी है। youtube से कई बार विडीयो डाउन्लोड करता रहता हूं। ईसे भी आजमा के देखता हूं।
नव वर्ष की हार्दीक सूभकामनाएं।
मैने ubuntu का free cd request भेजा था पर आज जब मैने अपना एकाउंट खोल के देखा तो उसमे मैने address गलत डाल दिया था। पर अब मैने ठीक कर दिया। दो दिन पहले free cd request किया था।
jankari ke liye aabhar. naye saal ki hardik subhkamnayein.
बहुत बढिया बात बताई जी आपने।
रामराम।
मेरे लिये यह नयी जानकारी है । मेरे पास डायल अप कनेक्शन है इस कारण वीडीयो अप लोड करने मे बहुत ज्यादा समय लगता है इस लिये ५ य १० मिनट का विडियो अप लोड करने मे 1 से 2 घंटे लगते है इस समय दौरान यदि पावर कट हो गया या नेट कनेक्शन कट जाये तो सब पर पानी फिर जाता है यदि कोइ समाधान आपके पास हो तो जरूर बतायें।
बहुत आभार इस पोस्ट के लिए. आज जरुरत आन ही पड़ी.
Post a Comment