Nov 23, 2008

और अब भारत पीडिया

भारत पीडिया "विकिपीडिया" की तर्ज पर बनने वाला एक ऐसा सर्च इंजन होगा जिस पर भारत से सम्बंधित बौधिक सम्पदा की तमाम जानकारियां उपलब्ध होगी | दैनिक जागरण के मुताबिक ११ वी योजना में मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन सुचना व तकनिकी मिशन की इस परियोजना के लिए २००० हजार करोड़ का प्रावधान है | भारत पीडिया की इस योजना के तहत देश में हर एक विषय के विशेषज्ञों व जानकारों का पेयर ग्रुप बनाया जाएगा वे सभी उस विषय पर एक साथ या अलग अलग किताबें लिख सकेंगे ,सभी लेखकों की सामग्री की गुणवत्ता को परखने के लिए "कंटेंट एड्वयिजरी बोर्ड " होगा | अन्तिम रूप से अच्छी सामग्री को भारत पीडिया के सर्च इंजन में डाला जाएगा |इस क्रन्तिकारी बदलाव के लिए एक साथ २ पेनल कार्य करेंगे एक पर तो किसी विषय के पेयर ग्रुप के लेखकों के बीच अच्छी से अच्छी सामग्री को लेकर बहस जारी रहेगी जिसे उस ग्रुप के बाहर के लोग नही जान सकेंगे ,जबकि सभी तरह की परख के बाद निचोड़ के रूप में मंजूर की गई सामग्री "भारतपिडिया" के जरिये छात्रों को मिलती रहेगी |

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More